Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सार्वजनिक रास्ते पर अवैध गेट हटाया, मार्ग बहाल

सार्वजनिक रास्ते पर अवैध गेट हटाया, मार्ग बहाल

0

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। विकास खंड जलालपुर के ग्रामसभा डिहवा इस्माइलपुर में सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए अवैध गेट को सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ध्वस्त कर मार्ग को पूर्ववत बहाल करा दिया गया। ग्रामसभा के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के धर्मेश चौहान द्वारा मुख्य रास्ते पर अवैध गेट लगाकर आमजन के आने-जाने का रास्ता बाधित कर दिया गया है। इस संबंध में 18 जनवरी 2025 को प्रशासन की मौजूदगी में एक समझौता भी हुआ था, जिसमें गेट हटाने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके, पुनः उसी स्थान पर गेट लगा दिया गया, जिससे ग्रामीणों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शिकायत की जांच में पाया गया कि गेट वास्तव में सार्वजनिक मार्ग पर लगाया गया है। इसके बाद उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर गेट को ध्वस्त कर दिया और अवरुद्ध मार्ग को बहाल करा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम के साथ जलालपुर कोतवाली प्रभारी हीरा लाल यादव और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version