Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या हनुमानजी के बारें में गैलरी बना रही है आईआईटी चेन्नई

हनुमानजी के बारें में गैलरी बना रही है आईआईटी चेन्नई

0

◆ अंतराष्ट्रीय संग्रहालय में 500 वर्षो का कानूनी पक्ष व खुदाई की वस्तुएं एक साथ होंगी प्रदर्शित


◆ राममंदिर में हुए सभी निर्माण को श्रद्धालुओं की दिखाने की कार्ययोजना पर हो रहा है विचार


अयोध्या। भवन निर्माण समिति के दूसरे दिन की बैठक अंतराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में हुई। संग्रहालय में रामकथाओं के लिए 20 गैलरी का निर्माण किया जाएगा। बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हनुमानजी के बारें में एक गैलरी का निर्माण आईआईटी चेन्नई कर रही है। उसकी प्रगति रिपोर्ट यह है, वह नवम्बर-दिसम्बर तक पूरी हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि कथा व तथ्यों को प्रदर्शित करना अपने आप में चुनौती है। एक प्रमुख बात तय हो गई है, पिछले 500 वर्षो के कानूनी पक्ष को संग्रहालय के भूतल पर दो गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा। कानूनी पक्ष व खुदाई में मिली वस्तुओं को हम एक साथ मिलाकर प्रदर्शित करने जा रहे है।

उन्होंने बताया कि अन्य गैलरी में भगवान राम का अंतराष्ट्रीय स्वरुप व किन-किन देशों में भगवान राम की आराधना की जाती है, उसका भूतल में हम विवरण देने जा रहे है। हम लोग यह प्रयास कर रहे है, कुछ अंश में श्रद्धालुओं को म्यूजियम के अंदर संग्रहालय में आने की अनुमति दे सके, लेकिन यह सितम्बर तक प्रगति की समीक्षा के बाद निर्भर करेगा।


कम लोगो को मिलेगा कुबेर टीला का दर्शन


नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि कुबेर टीला जाने के लिए करीब सात सौ से एक हजार पास ही सम्भवतः बन पाएंगे। इसलिए वहां काउटिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। कुबेर टीला का स्वायल बहुत हैवी वेट नहीं ले सकता है। उसको ध्यान में रखते हुए यह सीमा निर्धारित की गई है।


परिसर के अन्य निर्माण पर श्रद्धालुओं को ले जाने की योजना पर हो रहा है विचार


राममंदिर परिसर में अन्य निर्माण पर श्रद्धालुओं को ले जाने की योजना पर ट्रस्ट विचार कर रहा है। नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जो निर्माण हो गया है, या कुछ दिनों में पूर्ण हो जाएगा, उन सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को ले जाने की योजना ट्रस्ट बना रहा है। यह विषय न्यास के समक्ष है। सम्भवतः वह एक महीने में इसका निर्णय ले सकेंगे कि किस प्रकार किस चरण में उसे खोल दिया जाए। क्योंकि इसमें श्रद्धालु को दो से तीन घंटे का समय लगेगा। प्रश्न श्रद्धालुओं के आने-जाने का भी है। अगर एक लाख लोग प्रतिदिन आएंगे तो मंदिर की सुरक्षा से समझौता न हो, इसके लिए न्यास जिला प्रशासन से सम्पर्क रखे हुए है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version