Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या चोरी के खुलासे के तीसरे दिन फिर सक्रिय हुए बैट्री चोर By amit_ayodhyasamachar - June 29, 2025 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। बैट्री चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। एसएसपी द्वारा 25 जून को ई–रिक्शा बैटरी चोरी के बड़े खुलासे के महज तीन दिन बाद ही चोरों ने कुमारगंज पुलिस को खुली चुनौती दे दी। बीती शुक्रवार रात मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थाना क्षेत्र के रमेशनगर और नगर पंचायत इलाके में तीन अलग–अलग स्थानों से ई–रिक्शा की बैटरियां चोरी कर ली गईं। रमेशनगर निवासी मोहम्मद इस्माइल ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने खड़े ई–रिक्शा से चार बैटरियां चुरा ली गईं। खण्डासा मार्ग स्थित सागर ऑटो शॉप से भी चोरों ने एक ई–रिक्शा की चार बैटरियां पार कर दीं। एजेंसी के एमडी मनोज मिश्रा ने बताया कि रिक्शा रात में एजेंसी पर खड़ा था, सुबह उसका ताला टूटा मिला। तीसरी घटना नगर पंचायत निवासी राम जी कौशल के साथ हुई, जिनके रिक्शा से भी चार बैटरियां चोरी हो गईं। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।