Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार

जिले में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार


◆ एक बेटी के पिता ने ठेले पर शव को रखकर पहुंचाया शमशान घाट


अम्बेडकर नगर। जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बेटी की मौत के बाद एक पिता ने ठेले पर शव को लाद कर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा। न तो शव को कंधा नसीब हुआ न ही अपनों की भीड़ साथ रही। शुक्रवार को मालीपुर चौराहे पर ठेले पर शव लाद कर एक व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते लोगों ने देखा। पूछने पर पता चला कि ठेले पर लदा शव दस साल की सोनम का है जो दो वर्षों से बीमार चल रही थी और उस की मृत्यु हो गयी। ठेला चला रहा मृतका का बड़ा पिता राम लाल है और शव पकड़ कर पीछे बैठा लड़की का पिता मुंशी लाल है। जो अपनी बेटी को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। साथ में न कोई रिश्तेदार न ही समाज और न ही शव को कन्धा देने वाले चार लोग ।कारण बताने से पिता ने इनकार कर दिया। मगर इस तरह का दृश्य समाज के मुंह पर एक तमाचा है। ठेले पर लदा शव मालीपुर भीड़भाड़ वाले चौराहे से थाने के सामने होते हुआ गुजरा । मगर कोई चार आदमी ऐसे सामने नहीं आये जो ठेले पर रखी अर्थी को बढ़ के कन्धा दे देते। लोग दूर से तमाशबीन बने रहे।जिससे न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया बल्कि समाजसेवा के ठेकेदारों पर भी सवाल उठाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments