Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोटल ’सीतायनम’ का महंत ज्ञान दास व पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन

होटल ’सीतायनम’ का महंत ज्ञान दास व पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन


अयोध्या। रविवार को होटल ‘सीतायनम’ का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काट कर होटल का उद्घाटन किया। होटल के प्रबंधक बृजनंदन सिंह ने कि यह होटल आरबीएस ग्रुप की एक नई शाखा है, जिसका उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना है।
बृजनंदन सिंह ने कहा, “होटल सीतायनम श्रद्धा और सेवा के साथ आधुनिकता का संगम है। हमारा प्रयास रहेगा कि अयोध्या आने वाले हर अतिथि को घर जैसी सुविधा और सम्मान मिले।“
महंत ज्ञान दास ने कहा, “अयोध्या अब वैश्विक स्तर पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। ऐसे प्रयास न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाते हैं, बल्कि अयोध्या की प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगाते हैं।” कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, संत-महंत, व्यापारीगण व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। होटल की भव्यता, सेवाओं और आतिथ्य शैली ने सभी आगंतुकों को प्रभावित किया। होटल सीतायनम आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक उत्कृष्ट आवासीय विकल्प के रूप में अयोध्या के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार है।
इस दौरान बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा महासचिव महंत सत्यदेव दास, श्री हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के उत्तराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत मुकेश दास, अभिषेक दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments