Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहॉस्पिटल पर एक्सपाईरी डेट की दवाएं देने का आरोप

हॉस्पिटल पर एक्सपाईरी डेट की दवाएं देने का आरोप


अयोध्या। रौनाही के एक प्राईवेट हास्पिटल पर एक्सपाइरी डेट की दवाई देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सोहावल को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

मुबारकगंज निवासी संजय कुमार गौतम पुत्र रामलाल ने रौनाही क्षेत्र के ड्योढ़ी सम्पर्क मार्ग पर स्थित नवजीवन मेडिकल सेन्टर एण्ड हास्पिटल पर एक्सपाइरी डेट की दवाई देने का आरोप लगाया है। संजय कुमार ने बताया कि उसको पथरी की शिकायत है। जिसका वह 27 मार्च से नवजीवन हास्पिटल में इलाज कर रहा था। 31 मार्च को पुनः दिखाने के बाद अस्पताल के मेडिकल स्टोर से उसे दवाएं दी गई। जिस खाने के बाद उसकी हालत और खराब होने लगी दूसरे डाक्टर से सम्पर्क करने पर उसने बताया कि दवाएं एक्सपाईरी डेट की हैं। पड़ित ने आरोप लगाया कि पर्चे में कुल नौ दवाएं लिखी थी जिसमें से आठ दवाएं एक्सपाईरी डेट की है। मामले में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग पीड़ित ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments