Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारंगभरी एकादशी से प्रारम्भ होगा होली का पर्व

रंगभरी एकादशी से प्रारम्भ होगा होली का पर्व


अयोध्या। रंगों का त्यौहार होली इस बार अयोध्या नगरी में भव्य रूप मे मनाई जाएगी। सभी मठ- मंदिरों में साधु संतों और नगर वासियो मे भारी उत्साह देखने मिलेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरान्त यह पहली होली है।

अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि इस बार की रंगों की होली परम पूज्य संतों और नगर वासियों के द्वारा भव्य तरह से खेली जाएगी। इस बार उत्साह का जो दृश्य दिखाई देंगा। वो देखने वाला रहेगा। सभी मठ मंदिरों में दिव्यता भव्यता के साथ रंग बिरंगी होली का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। क्योंकि परमात्मा का आगमन हुआ था। कई स्थानों पर होली मिलन का समारोह रखा जाएगा। उन्होंने कहा रंग भरी एकादशी के दिन सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से रंगों का बौछार शुरू हो जाता है। रंगभरी एकादशी से श्री हनुमान जी का ध्वजा पताका जो निकलता है। पंचकोसी परिक्रमा में अयोध्या के संतों औऱ हनुमानगढ़ी के नागा संतो के द्वारा श्री हनुमान जी का ध्वजा पताका निकाला जाएगा। अयोध्या नगरी में भ्रमण करते हैं। मंदिरों में जाकर होली खेलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments