Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकॉलेज जाने निकली हाईस्कूल की छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज

कॉलेज जाने निकली हाईस्कूल की छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। वह सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। वह सुबह करीब आठ बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के लापता होने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments