Monday, November 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंसी पहाड़ की शिलाओं से बनेगा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, 26 नवंबर को...

बंसी पहाड़ की शिलाओं से बनेगा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, 26 नवंबर को होगा शिलान्यास


अम्बेडकर नगर। आलापुर क्षेत्र की धरती पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सरयू तट के समीप ग्राम गंगासागर में भव्य चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसका निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रयुक्त बंसी पहाड़ की शिलाओं से किया जाएगा। मंदिर निर्माण के प्रथम चरण में 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय भूमि पूजन, वैदिक अनुष्ठान एवं शिलान्यास समारोह आयोजित होगा।

प्रेसवार्ता में डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि 25 नवंबर को भूमि पूजन तथा 26 नवंबर को भव्य शिलान्यास समारोह संपन्न होगा। इस आयोजन में संत-महात्माओं, विद्वानों और विशिष्ट अतिथियों का जमावड़ा लगेगा। पंडित राम मनोहर माधव परिवार एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित होने वाले शिवलिंग को स्थापना से पूर्व देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का स्पर्श कराया जाएगा। वहीं परिसर में रामकूप की स्थापना भी होगी, जिसमें सातों समुद्रों तथा देश की प्रमुख पवित्र नदियों का जल समाहित किया जाएगा।

आयोजन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास एवं भूमि पूजन के मुख्य पुरोहित आचार्य सुनील दीक्षित सहित सत्यव्रत ब्रह्मचारी, स्वामी प्रवर, कथावाचक योगेश महाराज, पूर्व सांसद विनय कटियार एवं डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments