◆ सिविल लाइन कार्यालय में आयोजित की गई शोक सभा
अयोध्या। भाजपा नेता रणधीर सिंह ‘डब्लू’ के निधन पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइन कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



