Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्लभ बी-नेगेटिव रक्त से बची हृदय रोगी की जान, रक्तदाताओं ने पेश...

दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्त से बची हृदय रोगी की जान, रक्तदाताओं ने पेश की मिसाल


अयोध्या। जनपद में मानवता की मिसाल पेश करते हुए दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्त समूह के दाताओं ने एक हृदय रोगी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। कौशलपुरी निवासी शिव वरदान सिंह, जो हृदय रोग के साथ-साथ एनीमिया से भी ग्रसित हैं, को अचानक दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ी। उनका ब्लड ग्रुप बी-नेगेटिव होने के कारण रक्त की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण था।

प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शुक्ला द्वारा सूचना दिए जाने पर संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’ ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रक्तदाताओं से संपर्क किया। उनके प्रयासों से सरदार बिंद्रा सिंह और वीरेश पांडे, जो इसी दुर्लभ ब्लड ग्रुप के रक्तदाता हैं, तत्काल जिला अस्पताल रिकाबगंज स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर मरीज के लिए जीवनदायी सहायता उपलब्ध कराई।

डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’, जिन्हें जनपद में ‘ब्लड मैन’ के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से रक्त के अभाव से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन 1 मई को अयोध्या में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करेंगे और रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों, विशेषकर सैनिकों, किसानों और श्रमिकों के परिवारों की सहायता का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सरदार बिंद्रा सिंह और वीरेश पांडे जैसे रक्तदाताओं को “फरिश्ता” बताते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इस दौरान जिला अस्पताल में एचडीएफसी बैंक बेनीगंज शाखा से राखी सिंह, अक्षत पांडेय, शोएब खान, अभिनव चतुर्वेदी, मनीष राय, बृजेश यादव, राहुल पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments