Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामॉ से फोन से करता था बातचीत इसलिए की थी हत्या

मॉ से फोन से करता था बातचीत इसलिए की थी हत्या


अयोध्या। थाना हैदरगंज क्षेत्र में हुई विजय श्याम विश्वकर्मा हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अरुण चौहान पुत्र राघवराम चौहान उर्फ रोशन (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम बेलारामबाग दामोदरपुर थाना हैदरगंज है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और एक देशी तमंचा बरामद किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने मतक को घर से बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सीहीपुर ले गया। वहां आरोपी ने चाकू से हमला कर विजय श्याम की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। एसपीआरए बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक आरोपी की मां से फोन पर बातचीत करता था। इस बात को लेकर आरोपी ने कई बार आपत्ति जताई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने फोन कर मृतक को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments