Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आएंगे हर्षवर्धन सिंह, 2...

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आएंगे हर्षवर्धन सिंह, 2 नवंबर को निकलेगी अभिनंदन यात्रा


◆ सहादतगंज से दोपहर 12 बजे शुरू होगी यात्रा, शहर के प्रमुख मार्गों पर होगा स्वागत और पुष्पवर्षा


अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह का राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार 2 नवंबर 2026 को अयोध्या आगमन होगा। उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए महानगर में भव्य अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12 बजे सहादतगंज से अभिनंदन यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान महानगर के अलग-अलग स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन की भी तैयारी की गई है।

आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। हर्षवर्धन सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अभिनंदन यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन में मिली नई जिम्मेदारी पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ उनके प्रति स्वागत और समर्थन का भाव प्रदर्शित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments