Tuesday, September 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत


◆ जिले की सीमा से सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत स्थलों पर बने भगवा मंचो खूब सजाया गया था। सभी स्वागत स्थल पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा का कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्नेह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जनजन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।

इससे पहले जिले की सीमा रानीमऊ पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। यहां विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’  व जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मवई में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महोली में विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 रौनाही टोल प्लाजा पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की अगुवाई में 101 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। हरीपुर जलालाबाद में विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद महानगर क्षेत्र में प्रवेश करते ही जगह-जगह स्वागत का सिलसिला जारी रहा। त्रिमूर्ति होटल के सामने ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।



सहादतगंज ओवरब्रिज के प्रारंभ में पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में स्वागत हुआ। गरुण द्वार पर महानगर पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। जहां 51 किलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।

 दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साकेतपुरी में बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय मोड़ पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। अयोध्या शहर में आगे बढ़ने के साथ ही स्वागत का कारवां रामाय होटल तक पहुंचा, जहां पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, महानगर मंत्री प्रवीण दुबे, शिवम‌् शुक्ला, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा,  मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी, देवता पटेल, विजय प्रताप सिंह, संजय सिंह राजू, रमाकांत यादव, राजमणि यादव, करूणाकर पाण्डेय, विश्वेश्वर नाथ मिश्र, कप्तान तिवारी, अरूण तिवारी, गौतम पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, राम मोहन भारती, अवधेश तिवारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments