Monday, August 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्पोर्ट्स डे में मिर्जा इब्राहिम बेग ने जीता गोल्ड मेडल

स्पोर्ट्स डे में मिर्जा इब्राहिम बेग ने जीता गोल्ड मेडल


अयोध्या। सोहावल तहसील क्षेत्र के रौनाही गांव निवासी मिर्जा आबिद बेग के पुत्र और कक्षा दो के छात्र मिर्जा इब्राहिम बेग ने खेलकूद में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ के सीएमएस चौक शाखा में आयोजित स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिजनों के साथ रौनाही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इब्राहिम की सफलता की जानकारी मिलने पर शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने बताया कि इब्राहिम पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि रखते हैं और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। उनका कहना है कि गोल्ड मेडल मिलना उनके लिए गर्व का क्षण है और इससे इब्राहिम को आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

पूर्व प्रधान मिर्जा शाहिद बेग उर्फ बब्लू प्रधान, मिर्जा खालिद बेग, मिर्जा माजिद बेग सहित परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। जमीर खान, आदर्श सिंह, उर्फी सिद्दीकी, महताब आलम, विकास तिवारी, इसरार अहमद, सरफराज अहमद, अजय कुमार, अजमल अहमद, संदीप सिंह, आकाश मिश्रा, राजू वर्मा, कफील अहमद, अरशद खान, अनिल यादव समेत अन्य शुभचिंतकों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments