Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedसौंदर्यीकरण से निखरेगी गुलाबबाड़ी, सुबह टहलने वालों के लिए खास इंतजाम

सौंदर्यीकरण से निखरेगी गुलाबबाड़ी, सुबह टहलने वालों के लिए खास इंतजाम


◆ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों संग किया कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण


अयोध्या। ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी का 297 लाख रुपये की लागत से व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत पाथवे निर्माण, क्लैडिंग, बाउंड्री वॉल, ग्रिल पेंटिंग, हॉर्टिकल्चर कार्य, आकर्षक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले तथा ओपन जिम की सुविधा विकसित की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अनुमति मिलने के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुलाबबाड़ी अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहर है और इसके सौंदर्यीकरण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यहां प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित पाथवे, बैठने की व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। इससे उनकी दिनचर्या अधिक सुविधाजनक और स्वास्थ्यप्रद बनेगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आमजन जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अवर अभियंता वर्मा ने बताया कि एएसआई की अनुमति के उपरांत कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है और इसे छह माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पार्टी पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments