Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार एजेंसी में घुसकर गार्ड पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई...

कार एजेंसी में घुसकर गार्ड पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित सुरहुरपुर रोड पर स्मार्ट व्हील्स प्राइम लिमिटेड में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घुसकर सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की पूरी वारदात वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में एजेंसी प्रबंधन ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रांच मैनेजर सुनील सिंह के अनुसार, 27 जुलाई की रात करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एजेंसी की पीछे की बाउंड्री वॉल फांदकर वर्कशॉप परिसर में घुस आए। दोनों के हाथों में लोहे की रॉड थी। आरोप है कि उन्होंने वर्कशॉप का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में स्मार्ट व्हील्स प्राइम लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुनील सिंह ने जलालपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में पक्ष जानने के लिए जब कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव  ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments