Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांवरियों के समूह को हैदरगंज से भदेश्वर नाथ बस्ती के लिए किया...

कांवरियों के समूह को हैदरगंज से भदेश्वर नाथ बस्ती के लिए किया रवाना

अयोध्या। कांवरियों के समूह को केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने केंद्रीय समिति के तमाम पदाधिकारियों के साथ हैदरगंज से भदेश्वर नाथ बस्ती के लिए रवाना किया। कांवड़ यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय समिति के पदाधिकारी राजेश जायसवाल उर्फ राजू कर रहे थे। इस कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तगण नगर के हैदरगंज क्षेत्र से निकलकर रीडगंज, अमानीगंज, अयोध्या के रास्ते होते हुए भदेश्वर नाथ बस्ती में जाकर भोले बाबा को जलाभिषेक अर्पित करेंगे।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा प्रभु राम की धरती अयोध्या में हमेशा से भगवान श्री राम के आराध्य भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती रही है। यहां के युवा पवित्र श्रावण मास में अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों से निकलकर भदेश्वर नाथ, बैजनाथ धाम सहित बाबा बर्फानी के दर्शन पूजन को भी जाते रहते हैं। इसी क्रम में आज यह कांवर यात्रा जा रही है। भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी को प्राप्त हो यही प्रार्थना है । इस अवसर पर केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल, जे एन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर,डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह, अतुल सिंह, आलोक शंकर, बजरंगी साहू, तरुण गुप्ता सहित केंद्रीय समिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। कावड़ यात्रा के साथ जाने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता,रवि, ऋग्वेद गुप्ता, भान चंद गुप्ता, संदीप हलवाई, अनुराग श्रीवास्तव, कार्तिक श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव एडवोकेट, रामायण वर्मा, राम लखन गुप्ता, ऋषि श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, लड्डू लाल, चमन लाल गुप्ता, अरविंद यादव, राजन गुप्ता, सुनील कुमार यादव आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments