Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी


◆ अतिथियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए योगी सरकार ने किये चाक-चौबंद इंतजाम


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अयोध्या पहुंचे। भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। श्रीराम का दीदार कर वे भाव विभोर हो गए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दर्शन कर रहा हूं, लंबे समय तक जो संघर्ष चला है, मेरी भी इसमें भूमिका रही है। आशा थी एक समय आएगा, जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रभु का दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। प्रभु राम लला का दर्शन करने के बाद जीवन धन्य हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments