Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शासन की मंशा पर पानी: अधूरा स्वास्थ्य उपकेंद्र हुआ हस्तांतरित, मरीजों की...

शासन की मंशा पर पानी: अधूरा स्वास्थ्य उपकेंद्र हुआ हस्तांतरित, मरीजों की सेहत से खिलवाड़

0

आलापुर अंबेडकर नगर। जिले के जहागीरगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरतपुर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बनाया गया स्वास्थ्य उपकेंद्र का अर्धनिर्मित भवन स्वास्थ विभाग को हस्तांतरण कर दिया गया।
शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी दवा गांव में ही मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण करवा रही है। इसके तहत जहांगीरगंज विकासखंड के भरतपुर ग्राम पंचायत में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया गया। भवन में स्वास्थ्य संबंधी दवाएं और डॉक्टर की उपलब्धता शुरू हो गई है। जहां पर मरीजों को दवा दी जा रही है लेकिन यह भवन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों के गठजोड़ से यह भवन अर्ध निर्मित है जहां पर ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही साफ-सफाई है, खिड़की के शीशे टूटे हुए हैं, फर्श टूटे हुए हैं। इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि इस भवन के निर्माण करने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। भवन पर लगाए गए पेंट और प्लास्टर भी पपड़ी बनकर उखड़ने लगे हैं। इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि भवन निर्माण में अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इस भवन की यदि उच्च स्तरीय जांच की जाए तो बड़े अधिकारी और ठेकेदार बेनकाब हो जाएंगे। जिस कमरे में डॉक्टर बैठते हैं और दवाएं रखी गई हैं उस कमरे की खिड़कियां टूटी हुई है। ऐसी दशा में मरीज को दी जा रही दवा खराब हो सकती है क्योंकि प्रत्येक दवा पर लिखा जाता है कि दवा ऐसी जगह पर रखी जाए जहां पर ठंड हवाएं और धूल से बचाया जा सके लेकिन जिस तरह से खुले में दवाये रखी गई है कहीं ना कहीं यह मरीज के स्वास्थ्य को और भी खराब करने के लिए पर्याप्त रहेगी। इस निर्माण कार्य को देख रहे जेई दिवाकर तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हम दिखवाते हैं। कमी पाई जाएगी तो हम ठीक करवा देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version