Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

0

अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों और पटलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नजारत, निबंधन और आपदा प्रबंधन कार्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में आवासीय व अनावासीय भवनों की साफ-सफाई, आमजन के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग और भवन मरम्मत की स्थिति का जायजा लिया गया। अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने, फाइलों को क्रमवार संधारित करने तथा खराब फर्नीचर को दुरुस्त कराने या नया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

परिसर में अव्यवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित करने और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। शौचालयों की प्रतिदिन दो बार सफाई, महिला व दिव्यांग शौचालयों की समुचित व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता और सभी कार्यालयों में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version