◆ 30 कर्मचारियों को अपर मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
कुमारगंज, अयोध्या । आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में चलने वाले दो दिवसीय राज्यस्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का बुधवार को समापन हो गया। किसान मेले के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे अपर मुख्य सचिव, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान डा. देवेश चतुर्वेदी को बुके एवं स्मृति चिह्न भेंटकर कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहित 30 कर्मचारियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।



