Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख

निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख

बसखारी अंबेडकर नगर। निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म में गुरुवार की रात्रि भीषण आग लग जाने से लाखों रूपया का सामान जलकर राख हो गया। मिली  जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि बसखारी थाना अन्तर्गत झखरवारा गाव निवासी रवीन्द्र सिंह मुर्गी पालन व्यवसाय की तैयारी में जुटे थे। मुर्गी पालन से संबंधित सभी तैयारी लगभग पुरी हो चुकी थी। केवल मुर्गी के चुजो को मुर्गी पालन घर में डालने का काम बाकी था। इसी बीच गुरूवार की रात्रि फार्म हाउस में अचानक अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। गांव के आस पास के लोग आग की ऊंची लपटे और धुएं का गुबार देख दंग रह गये। आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देते हुए स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता मुर्गी फार्म में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख गया। जिसकी कीमत सात से आठ लाख के बीच की  करीब बताई जाए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments