Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गोवंश संरक्षण के लिए ‘गो निधि’ मुहिम शुरू, क्यूआर कोड से कर...

गोवंश संरक्षण के लिए ‘गो निधि’ मुहिम शुरू, क्यूआर कोड से कर सकेंगे सहयोग

0

अयोध्या। गोवंश संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए नगर निगम ने ‘गो निधि’ अभियान की शुरुआत की है। जोनल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पार्षदों और अन्य लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर गोवंश संरक्षण के लिए सहयोग राशि जमा की। महापौर ने कहा कि गोवंश संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘गो निधि’ अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को इस कार्य से जोड़ना है। अभियान के तहत नागरिक क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी इच्छानुसार सहयोग राशि दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से भी संपर्क किया जाएगा, ताकि अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सके। कार्यक्रम में उपसभापति संतोष सिंह, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, पार्षद विनय जायसवाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, अनिकेत त्रिपाठी, रिशु पांडे और महेंद्र शुक्ला सहित नगर निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version