Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जनसुनवाई में आईं 14 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण

जनसुनवाई में आईं 14 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण

0

अयोध्या। नगर निगम में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्या रोकने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

महापौर ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क एवं नाली निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सीवर लाइन की खुदाई सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, जोनल अधिकारी विनय सिंह, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ल, सहायक अभियंता निर्माण राजपति यादव, भारत वर्मा और सहायक अभियंता जलकर जयकुमार सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version