Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर यूपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

यूपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

0

बसखारी अंबेडकर नगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में सहदेई देवी बालिका इण्टर कॉलेज बुढ़नापुर बसखारी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस विद्यालय की छात्राओं का जहां हाई स्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 98% व इण्टरमीडिएट में 91% रहा‌। वही विद्यालय की हाई स्कूल की  छात्रा शुभी व शिखा ने 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, साक्षी व मुस्कान ने 85%अंक प्राप्त कर विद्यालय में  द्वितीय स्थान व प्रियांशी ने 83.5% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, इण्टरमीडिएट की छात्रा अर्पणा यादव ने 80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, वंशिका मिश्रा ने 78.4% अंक प्राप्त द्वितीय स्थान और प्रिया ने 73%अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्राओं को माला व शील्ड प्रदान करते हुए मिठाई खिलाकर  समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक पूर्व एमएलसी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल वर्मा ने सम्मानित  किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या शकुन्तला वर्मा, श्रीमती इन्द्रावती वर्मा,निशा वर्मा,अन्तिमा,मधू पटेल, कविता वर्मा , फूलचन्द वर्मा,धनराज ,नरेन्द्र बहादुर , सजेन्द्र कुमार ,रवि वर्मा, सलमान के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं काफी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version