Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्तार घाट पर नदी में तैरता मिला युवती का शव

गुप्तार घाट पर नदी में तैरता मिला युवती का शव


अयोध्या । गुप्तार घाट पर सरयू नदी में शनिवार की सुबह नदी में तैरता शव दिखा। गोताखोरों की टीम ने शव को नदी से निकाल कर किनारे पर लाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है।

जाँच में मृतका की पहचान खुशबू सोनी पुत्री जय प्रकाश सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी किशोरी लाल का हाता महाजनी टोला, अयोध्या के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट  के अनुसार मृतका मानसिक रूप से परेशान थी। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि वह रात भर सोई नहीं थी। सुबह 4 बजे कह रही थी की हम डूब के मर जायेंगे। जिसके बाद खुशबू घर से सुबह 7 बजे घर से निकल गयी।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट के आने के बाद सही जानकारी प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

शव को निकालने वाली टीम में गोताखोर भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, बालाकृष्ण निषाद, मालिक राम निषाद, अभिषेक निषाद, राजकिशन निषाद, विक्रम निषाद, कारण निषाद, रोहित निषाद, सोनू निषाद शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments