Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासनबीम स्कूल की छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या, तहरीर...

सनबीम स्कूल की छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या, तहरीर में परिजनों ने लगाया आरोप


◆ मामलें में गैंगरेप व हत्या की धारा में दर्ज हुआ है मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


◆ परिजनों को बच्ची ने घायलावस्था में बताया था अपने साथ हुई घटना के बारें में


अयोध्या। सनबीम स्कूल की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। यह आरोप बच्ची के पिता ने अपनी तहरीर में लगाये है। बच्ची के पिता के अनुसार घायलावस्था में बिटिया ने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी। मामले में गैंगरेप व हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के बारें में जानकारी हेतु पुलिस के अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया। परन्तु सम्पर्क नहीं हो पाया।

                        बच्ची के पिता ने अपनी तहरीर में कहा कि स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया द्वारा स्कूल बंद होने के बाद साजिश करके बच्ची को बुलाया गया। जहां पहले से मौजूद बृजेश यादव व गेम टीचर अभिषेक कन्नौजिया द्वारा उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद घटना को छुपाने के उद्देश्य से छत से उसे छत से फेंक दिया गया। बेटी का पिता का यह भी आरोप है कि इलाज के दौरान बेटी ने यह बात उन्हें बताई थी।

                        वहीं अगर इस पूरे प्रकरण में नजर डालें तो बच्ची के बाबा के अनुसार सुबह करीब दस बजे बिटिया के झूले से गिरकर घायल होने की सूचना स्कूल प्रबन्धन ने दी। जिसमें स्कूल प्रबन्धन उन्हें अस्पताल ले गये। अस्पताल में बच्ची गम्भीर दिखी। जिसकी करीब दोपहर चार बजे मौत हो गयी। इसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें बच्ची छत से गिरती दिखाई दे रही है। स्कूल ने बच्ची के परिजनों को गुमराह किया। वहीं मामले से जुड़े साक्ष्य को मिटाने का आरोप भी स्थानीय लोग स्कूल प्रबन्धन पर लगा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments