Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागिरीश भाई सत्रा को मिली विद्यावाचस्पति की उपाधि

गिरीश भाई सत्रा को मिली विद्यावाचस्पति की उपाधि

अयोध्या। समस्त महाजन के टस्टी व जीव जन्तुओं के हितार्थ कार्य करने वाले मुम्बई के प्रसिद्ध व्यवसाई गिरीश भाई सत्रा को पं दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ वृन्दावन मथुरा ने विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। विद्यापीठ के प्रांगण में आयोजित समारोह में उनको उपाधि प्रदान की गई। गिरीश भाई लगातार अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में मानव सेवा से जुड़े हुए कार्यक्रम चला रहें। निःशुल्क जलप्याउ, कंबल वितरण, छोटे बच्चों में वस्त्र वितरण, जीवों के लिए भोज तथा भोजन भण्डारा जैसे आयोजन करते रहें है।
गिरीश भाई की इस उपब्धि पर मुम्बई से अयोध्या तक लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। श्री श्याम शक्ति गोशाला समिति सुल्तानपुर के संचालक व विश्व हिन्दु महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोसेवा प्रवीण दूबे ने बताया कि गिरीश भाई जीव सेवा, पर्यावरण तथा मानव सेवा के हितार्थ लगातार समाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते है। उनकी इस उपलब्धि से इस प्रकार कार्य करने वाले लोगों को संबल मिलेगा। अरूण तिवारी, वैभव मिश्र, अमित तिवारी, दिग्विजय नाथ पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments