Saturday, October 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण, योगदान को किया याद

सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण, योगदान को किया याद


जैतपुर अंबेडकर नगर। भियांव ब्लॉक मुख्यालय बंदीपुर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निरंजन प्रकाश, एडीओ पंचायत फिरदौस आलम, सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा तथा एडीओ आरडी प्रदीप कुमार सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पंचायती राज विभाग के सफाईकर्मी दिनेश कुमार, राजबली, गुलाबचंद, रविंद्र कुमार, मंजीता और पुष्पा समेत अन्य लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments