Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहत्या के प्रयास मामले में 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

हत्या के प्रयास मामले में 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई


अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने एडवोकेट आलोक सिंह पर गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने साजिश रचकर रामघाट निवासी अधिवक्ता आलोक सिंह पर हमला कर हत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

जिन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, उनमें मोहित पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, धर्मवीर पाण्डेय (तीनों निवासी लवकुश नगर, रामघाट), पवन कुमार यादव (निवासी मदरहिया माझा बरेहटा), सूरज निषाद (निवासी रामघाट हाल्ट), अताउल्लाह शाह (निवासी हैबतपुर) तथा सरवन उर्फ श्रवण निषाद (निवासी कनीगंज बरहटा) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध में संलिप्तता के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments