Saturday, October 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचाय बेचने से लेकर बड़े फैसलों तक, मंच पर दिखी पीएम मोदी...

चाय बेचने से लेकर बड़े फैसलों तक, मंच पर दिखी पीएम मोदी के जीवन की कहानी


◆ रामकथा पार्क में आयोजित हुआ नमो अनकही कहानियां


अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के तहत राम कथा पार्क में शनिवार देर शाम ‘नमो अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर उनके राजनीतिक जीवन तक की विभिन्न घटनाओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चला।



नाट्य मंचन में नरेंद्र मोदी के बचपन में चाय बेचने के प्रसंग से लेकर सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाया गया। इसके साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और तीन तलाक पर कानून बनाए जाने जैसे विषयों को भी नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया।

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के संघर्ष, संकल्प और सार्वजनिक जीवन की प्रमुख घटनाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों के सामने रखा जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और देश में हुए प्रमुख बदलावों की जानकारी मिलती है।



नाटक में कलाकारों ने अलग-अलग दृश्यों और संवादों के माध्यम से घटनाक्रम को जीवंत किया। दर्शकों ने देर शाम तक कार्यक्रम देखा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के 31 स्थानों पर इसी तरह नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया।



मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री काशीराम, शैलेन्द्र कोरी, शिवम सिंह कार्यक्रम संयोजक हरभजन गौड, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, रीना द्विवेदी, अरविंद सिंह, बाल कष्ण वैश्य, रवि शर्मा, , प्रवीण दुबे, शिवम शुक्ला, प्रदीप यादव, गरिमा मौर्या, रवि सिंह, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments