Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीएम योगी नौ जुलाई को महानगर के रामपुर हलवारा में करेंगे पौधरोपण

सीएम योगी नौ जुलाई को महानगर के रामपुर हलवारा में करेंगे पौधरोपण

0

◆ मुख्यमंत्री की जनसभा को करेंगे सम्बोधित, तैयारियां में जुटा प्रशासन


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ 9 जुलाई को रामनगरी आएंगे। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री महानगर के रामपुर हलवारा में वन महोत्सव के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम योगी रमणक आश्रम के पास तिलोदकी गंगा के तट पर होने वाला था। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे, आईजी प्रवीण कुमार और एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को निरीक्षण किया था। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई के लिए अधिकारियों ने सभा व पौधारोपण स्थल की साफ-सफाई के लिए विभागीय टीमें लगाई गई थीं। सप्ताह भर में डीएम और एसएसपी तीन बार स्थल का निरीक्षण किया था। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड का स्थान चिह्नित किया गया।
लेकिन अब वन महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम महानगर के रामपुर हलवारा में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तथा पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version