Thursday, July 30, 2026
HomeNewsप्रदेशक्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

लखनऊ। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह की पहल पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में स्पष्ट सोच फाउंडेशन और अवध हॉस्पिटल के साथ मिलकर पासपोर्ट कार्मिकों और पासपोर्ट आवेदकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाच के साथ ही रक्तदान जागरुकता पर चर्चा भी हुई।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्मिकों और पासपोर्ट आवेदकों की स्वास्थ्य जांच की व आवश्यक परामर्श प्रदान किया। रक्तदान के महत्व और इसके फायदों पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। 100 से अधिक पासपोर्ट कर्मियों एवं पासपोर्ट आवेदकों की जांच की गई और उन्हें चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments