बसखारी, अम्बेडकर नगर। शिक्षा क्षेत्र बसखारी अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पिपरी बिशनपुर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने की।
चौपाल में न्याय पंचायत के 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई शिक्षण सामग्री, गणित-विज्ञान किट, स्पोर्ट्स क्लब और इको क्लब की प्रदर्शनी को अध्यापकों व अभिभावकों ने सराहा। अलग-अलग विद्यालयों के कुल 20 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।
न्याय पंचायत दौलतपुर हाजलपट्टी के अंतर्गत आयोजित इस शिक्षा चौपाल में कंपोजिट विद्यालय देवहट, प्राथमिक विद्यालय खजड़ाजोत, छांगुरपुर मिश्रौलिया, कोड़रा, पूरा चौबे, उमरापुर सरायवाल, दौलतपुर हाजलपट्टी, कंपोजिट विद्यालय हुसैनपुर गिरंट तथा मोहम्मदपुर टांडा पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है और यही छात्र आगे चलकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करते हैं।
प्रदर्शनी में दौलतपुर हाजलपट्टी के छात्रों ने शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) का स्टॉल लगाया, कंपोजिट विद्यालय देवहट ने गणित-विज्ञान किट, पिपरी बिशनपुर ने स्पोर्ट्स क्लब, हुसैनपुर गिरंट ने इको क्लब का प्रदर्शन किया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र दौलतपुर हाजलपट्टी द्वारा भी टीएलएम प्रदर्शित की गई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरा चौबे की अध्यांशी व आरव, हुसैनपुर गिरंट के आयुष व अंकुश, छांगुरपुर मिश्रौलिया की आकृति उपाध्याय व निधि, खजड़ाजोत के अनमोल व श्रेया, पिपरी बिशनपुर की खुशी व वर्षा तथा दौलतपुर हाजलपट्टी के मोहम्मद यासिर, अर्चना, शिवम, आर्यन, सृष्टि, अनन्या, अमर, पलक, अंशु, राज और नेदा फातिमा को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक अशोक कुमार वर्मा, सुनील सिंह, वंदना यादव, विनय मिश्र, संतोष वर्मा, पूजा श्री, कांति यादव, देवेंद्र चौधरी सहित प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।