Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदाह संस्कार से पहले चार घंटे चला मान-मनौव्वल, आश्वासन पर माने परिजन

दाह संस्कार से पहले चार घंटे चला मान-मनौव्वल, आश्वासन पर माने परिजन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के पेठिया हलिमपुर गांव में मजदूर धीरेंद्र सागर की मौत के बाद बुधवार देर शाम उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब परिजनों ने आर्थिक सहायता समेत विभिन्न मांगों को लेकर दाह संस्कार करने से मना कर दिया। परिवार के भरण-पोषण के साथ रोजगार, बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए आर्थिक मदद की मांग को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे।

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह, सीओ अरुण कुमार नौहवार, प्रभारी सीओ आलापुर समेत जलालपुर, कटका और जैतपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना और नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

परिजनों और अधिकारियों के बीच करीब चार घंटे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। काफी समझाने-बुझाने और सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में धीरेंद्र सागर का दाह संस्कार कराया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल रहा। परिजनों का कहना था कि परिवार के सामने अब भरण-पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments