Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक और दो कटी चेसिस बरामद

चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक और दो कटी चेसिस बरामद

0

अयोध्या। इनायतनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें तथा दो मोटरसाइकिलों की कटी हुई चेसिस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के साथ ही उनके पार्ट्स अलग-अलग कर ठिकाने लगाते थे। सोमवार को पूरे पाठक का पुरवा, भागीपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी अनीस कुमार उर्फ राजू, पूरे नरेश पाण्डेय का पुरवा (रैया) निवासी विजेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ अतुल कुमार पाण्डेय तथा अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के धमसुवा निवासी गंगा राम और अजय पाण्डेय शामिल हैं।

आरोपितों के कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी तथा दो मोटरसाइकिलों की खुली चेसिस बरामद की। बरामद वाहनों में विभिन्न जनपदों से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने वाहन चोरी और उन्हें ठिकाने लगाने के संबंध में अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में अजय पाण्डेय और गंगा राम के खिलाफ लूट, वाहन चोरी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम समेत अनेक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं विजेन्द्र कुमार पाण्डेय पर चोरी, एनडीपीएस और अन्य आपराधिक मामलों तथा अनीस कुमार पर भी पूर्व में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है तथा बरामद वाहनों के संबंध में भी विस्तृत जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version