अयोध्या। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में इनायतनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनायत नगर कोतवाली में दर्ज केस में आरोपी कमलेशमद्धेशिया पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम महराजगंज, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को रविवार शाम करीब पांच बजे महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर वार्ड संख्या-7, आनंद नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर फर्जी वीजा बनाकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके साथ इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।