Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर में शटरिंग का काम कर घर लौट रहे युवक छुट्टा जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 10 अगस्त को शाहपुर गांव के पास हुआ था।

जानकारी के अनुसार, मुरवाह गांव निवासी राजेश कुमार (24) शटरिंग का कार्य कर जीवनयापन करता था। बीते 10 अगस्त को वह जलालपुर से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। शाहपुर गांव के पास अचानक छुट्टा जानवर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे तो सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version