Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को पूर्व...

निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को पूर्व मंत्री ने घेरा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के मिल्कीपुर से विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। अवधेश प्रसाद का कहना है कि आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है. कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गए दलितों के आरक्षण को भी छीन लेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल पिछड़ों को धोखा दिया है बल्कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के दिए संविधान को भी खत्म करने की साजिश की है। निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। न्यायालय के समक्ष जानबूझकर तथ्य प्रस्तुत नहीं किये गये। उत्तर प्रदेश की 60 प्रतिशत आबादी को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। भाजपा ने मनमानी प्रक्रिया अपने फायदे के लिए ही की थी। आरक्षण बचाने की लड़ाई में पिछड़ों और दलितों को समाजवादी पार्टी के साथ आने की अपील की है और कहा कि पहले पिछड़ों का आरक्षण हो, फिर चुनाव हो। नहीं तो हम सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments