Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटीम बना कर दूर करें परिक्रमा निर्माण की बाधाएं - मंडलायुक्त

टीम बना कर दूर करें परिक्रमा निर्माण की बाधाएं – मंडलायुक्त


अयोध्या। मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया, जिसमें निर्माणाधीन 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण में जो भी बाधाएं शेष हैं, उनका चैनेज वाइज टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस टीम में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल तथा लोक निर्माण विभाग के ए.ई. और जे.ई. को शामिल किया जाए। साथ ही इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए, जिसकी समीक्षा स्वयं मंडलायुक्त प्रत्येक सप्ताह करेंगे। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग निर्माण के दौरान यदि कहीं पर पूर्व में निर्मित नालों की क्षति के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो उसका तत्काल अस्थायी समाधान कराया जाए। साथ ही निर्माणाधीन रिंग रोड व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की प्रगति की भी नियमित समीक्षा की जाए।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि गठित टीम आपसी समन्वय से कार्य करें और बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारी कार्यों की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी एल.ए., उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments