Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकमजोर बूथों पर करें विशेष फोकस - जेपीएस राठौर

कमजोर बूथों पर करें विशेष फोकस – जेपीएस राठौर


◆ मंडल प्रभारी, मंडल पालक तथा शक्ति केन्द्र के संयोजकों के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा


अयोध्या। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, एमएलसी अवनीश पटेल व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने इनायत नगर के ऑस्कर केरला पब्लिक स्कूल में मंडल प्रभारी, मंडल पालक तथा शक्ति केन्द्र के संयोजक के साथ चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बूथ की ग्रेडिंग की गई है। शक्ति केन्द्र संयोजक बूथ के पदाधिकारियों से समन्वय बना कर कमजोर बूथ पर विशेष फोकस करें। कमजोर बूथ विजय के लिए वहां पदाधिकारियों की चौपालों का आयोजन करें। लगातार जनसम्पर्क व जनसंवाद की प्रक्रिया जारी रखें। पन्ना प्रमुख हर मतदाता से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति को लेकर जनसम्पर्क पर निकले। जनसम्पर्क की सभी टोलियों से मंडल के पदाधिकारी सम्पर्क में रहें।

एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा मतदान में गिनती के दिन शेष रह गए है। मंडल से लेकर बूथ के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में एक्टिव रहें। जनसम्पर्क में कोई घर कोई मतदाता न छूटे। इसका विशेष ध्यान रखें। हर घर- हर मतदाता से प्राथमिकता के आधार पर सम्पर्क करें। मुख्यमंत्री की सभा के लिए लोगों को आमंत्रित करते रहे। हर बूथ हर गांव से मुख्यमंत्री की सभा में सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा मतदान की तैयारियों में जुट जाएं। अपने मतदाताओं को चिन्हित कर लें। मतदान के दिन अपने सभी वोटरों का शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए पन्ना प्रमुखों को एक्टिव करें। उन्होंने कहा शक्ति केन्द्र पदाधिकारी रोजाना बूथ समिति से वार्ता अवश्य करें। दिन भर के जनसम्पर्क व चौपाल को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें। बैठक में जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर त्रयंबक तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अशोक कसौंधन, सोमनाथ वर्मा, सरयू दूबे, शिव गोविन्द पाण्डेय, अमित तिवारी सहित सभी मंडल प्रभारी, पालक व शक्ति केन्द्र संयोजक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments