Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- अब हनुमान जी उठाएं गदा और...

अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- अब हनुमान जी उठाएं गदा और करें ‘चंदा चोरों’ का फैसला

0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने हर कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के दर्शन से करती है। उन्होंने बजरंगबली से प्रदेश में हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना की।

अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें सरकार पर नहीं, बल्कि हनुमान जी पर भरोसा है। उन्होंने कहा, अब हनुमान जी ही अपना गदा उठाएं और चंदा चोरों का फैसला करें।


राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर लगाए आरोप


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे में चोरी हो रही है और सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर में धर्माचार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए, किसी अधिकारी की नहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा।


2027 में भाजपा को सत्ता से हटाना लक्ष्य


वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस संबंध में फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भाजपा को सत्ता से हटाना है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। चीनी सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस देश और प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version