Sunday, April 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, 7104 के सापेक्ष 5181 अभ्यर्थी...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण, 7104 के सापेक्ष 5181 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

अम्बेडकरनगर। जनपद में आयोजित होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती परीक्षा का प्रथम दिन शनिवार को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निष्पक्षता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
जिले के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में कुल 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5181 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1923 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 3552 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2559 उपस्थित और 993 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3552 में से 2622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 930 अनुपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर व डॉ. जीके जेटली इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं को परखा गया। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न होनी चाहिए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments