Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएटीएम कक्ष में लगी आग से मचा हड़कंप

एटीएम कक्ष में लगी आग से मचा हड़कंप

जलालपुर अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिकंदरपुर के एटीएम कक्ष  से अचानक धुआ निकलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगो के अनुसार दोपहर के समय एटीएम कक्ष से धुआं निकल रहा था जिसकी जानकारी लोगों ने बैंक के अधिकारियों को दिया। बैंक मैनेजर ने स्थानीय लोगो के सहयोग व अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यन्त्र से किसी तरह आग पर काबू पाया। बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम के अंदर लगे पंखे में लगे तार शार्ट हो जाने से धुआं निकलने लगा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण एटीएम मशीन का कुछ हिस्सा जल गया जबकि कक्ष में लगे शो, एसी, सहित अन्य मशीनरी जल गया। एटीएम में रखे नकदी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments