Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख


आलापुर अंबेडकर नगर। गर्मी का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिस कारण चंद मिनटों में ही सब कुछ राख हो जा रहा है और मजदूर किसान पल भर में अर्श से फर्श पर आ जा रहे हैं। मालूम हो थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम अराजी देवारा तलवा निवासी निशा पत्नी संदीप के झोपड़ी नुमा आवासीय मकान में अज्ञात कारणों की वजह से आग लग गयी जिसमें लाखों रुपए का घर गृहस्थी का सामान राख हो गया । घर में आग लगने के कारण घर में रखे हुए बिस्तर, बर्तन, खाद्य सामग्री,जेवरात,कपड़े ,चारा मशीन आदि पलक झपकते जलकर राख हो गया । ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। घटना की

सूचना पर भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के मित्रसेन यादव, बिंद्रेश, प्रेमचंद, किशन, बलदेव आदि पीड़ित परिवार से मिलकर उनको ढांढस बधाया एवं शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments