Thursday, April 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया...

खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मटिही गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, मटिही गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान मुन्ना शुक्ला के खेत में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में लगभग दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्राम प्रधान मुन्ना शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments