Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लक्ष्मी स्वीट्स की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लक्ष्मी स्वीट्स की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0

◆ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका


अयोध्या। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी स्वीट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दी।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद भी फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोबारा आग भड़कने की आशंका को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान में आग लगने के बाद कुछ ही देर में धुआं तेजी से फैल गया था। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के समय से पहुंचने के कारण आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फायर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद आग लगने के कारण और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version