Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जंक फूड की बढ़ती लत से बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर...

जंक फूड की बढ़ती लत से बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य पर खतरा

0

तनाव में खाने की आदत बन रही परेशानी का कारण, माइंडफुल ईटिंग अपनाने की सलाह


अयोध्या। जंक फूड की बढ़ती आदत बच्चों, किशोरों और युवाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। ज्यादा शुगर, नमक, वसा और आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले खाद्य पदार्थ स्वाद के कारण लोगों को बार-बार खाने के लिए आकर्षित करते हैं। इससे धीरे-धीरे इन चीजों की आदत पड़ जाती है और खानपान का संतुलन बिगड़ने लगता है


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

भारत सरकार की ओर से हर वर्ष एक से सात सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1982 में हुई थी। उस समय देश में कुपोषण की समस्या प्रमुख थी। अब खानपान की बदलती आदतों के कारण अधिक कैलोरी वाले और पोषक तत्वों से कम भोजन का सेवन भी एक बड़ी समस्या बन रहा है।

जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संदर्भ में बताया कि तनाव और व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर तनाव में खाना शुरू कर देते हैं। हाई शुगर, फैट और साल्ट वाले खाद्य पदार्थ कुछ समय के लिए अच्छा महसूस कराते हैं, लेकिन बाद में इन्हें बार-बार खाने की इच्छा होने लगती है। इससे गलत खानपान की आदत मजबूत होती जाती है।

उन्होंने बताया कि जंक फूड और अस्वास्थ्यकर खानपान से मोटापा, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कमजोरी, नींद की समस्या, थकान, एकाग्रता में कमी और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

डॉ. मनदर्शन ने जंक फूड के स्थान पर फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दूध व डेयरी उत्पाद तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोजन जल्दबाजी या तनाव में करने के बजाय माइंडफुल ईटिंग, यानी भोजन पर ध्यान केंद्रित करके और आवश्यकता के अनुसार खाना चाहिए। इसके साथ नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली को अपनाना भी जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version