Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार पर फायरिंग में चार नामजद पर एफआईआर

कार पर फायरिंग में चार नामजद पर एफआईआर

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव के पास रविवार शाम एक व्यक्ति की कार पर फायरिंग में एफआईआर दर्ज हुई है। तहरीर के अनुसार इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया था, जबकि गोली कार में जा लगी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कन्दैला गांव निवासी विजय भान सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दिवंगत भाई की तेरहवीं के लिए आवश्यक सामान लेकर कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बरवा गांव स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के आगे पहुंचने पर बाइक सवार लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। हालांकि वह सुरक्षित बच निकले, लेकिन गोली कार में लग गई। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि राम सिंगार मौर्य, रामलगन मौर्य, सुधाकर मौर्य समेत चार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments